लोकसभा चुनाव से पहले बूथ कमेटी हो मजबूत : नियेल
केरसई : प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में बूथ स्तरी
केरसई : प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व विधायक नियल तिर्की, पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा, ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज जैसवाल,जिला अध्यक्ष अनूप केशरी, अनिता बा:, डीडी ¨सह, विशाल तिर्की, केरसई मुखिया बलसीयूस खेस, टैंसेर मुखिया धर्म प्रकाश डुंगडुंग उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला कमिटी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के लिए नींव का काम करते हैं, पिछले दिनों के चुनाव में कोलेबिरा जीता, आने वाले दिनों में झारखंड और पूरे ¨हदुस्तान में जीतेंगे। केंद्र में हमारी सरकार होगी।इसके हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ में आवाज बुलंद करनी होगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने सेंगेल पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सेंगेल पार्टी लोगों को भ्रमित कर रही है,लोगों को बांटने का काम कर रही है। इन सभी पार्टी से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नियल तिर्की ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन करने का मुख्य मकसद आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव की तैयारी है। इसके बूथ स्तर पर मजबूत होना बहुत जरूरी है। इस सम्मेलन में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।