विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुडुचेरीके विरुद्ध झारखंड को मिली बड़ी जीत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 07 May 2022 07:47 PM (IST)

पुडुचेरीके विरुद्ध झारखंड को मिली बड़ी जीत

पुडुचेरीके विरुद्ध झारखंड को मिली बड़ी जीत
पुडुचेरीके विरुद्ध झारखंड को मिली बड़ी जीत

पुडुचेरीके विरुद्ध झारखंड को मिली बड़ी जीत

जासं,सिमडेगा:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12 वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हाकी चैंपियनशिप 2022 में हाकी झारखंड के महिला टीम ने अपने पहले मैच में प्रति 1.66मिनट में गोल कर कुल 36-0गोल से ली पुडुचेरी को पराजित कर आक्रामक अंदाज में प्रतियोगिता में शुरुआत की है।झारखंड टीम ने मैच की प्रमिला सोरेंग ने पहले मिनट में ही गोल कर अपना इरादा दिखला दिया था। उसके बाद हर 1-2 मिनट में गोल कर प्रथम क्वार्टर में कुल 7 गोल ,दूसरे क्वार्टर में 11गोल,तीसरे क्वार्टर में 8गोल और अंतिम क्वार्टर में 10 गोल कर 36-0से जबरजस्त जीत दर्ज की।झारखंड की वेतन डुंगडुंग ने तूफानी पारी खेलते हुए कुल 10गोल की। वहीं अलबेला रानी ने कुल 7गोल गोल की।प्रमिला सोरेंग ने कुल 5गोल,फुलमनी भेंगरा ने कुल 4गोल,एडलीन बागे ने 3गोल,रोशनी डुंगडुंग ने 3गोल,रेशमा सोरेंग ने 2 गोल व दीप्ति टोप्पो और निराली कुजुर ने 23 मिनट में एक गोल कीद्ध।झारखंड टीम के विजयी होने पर हाकी झारखंड एवम हाकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।