महागिरजाघर में बिशप ने कराया धार्मिक अनुष्ठान
सिमडेगा: संत मोनिका का पर्व के मौके पर रविवार को संत अन्ना महागिरजाघर में विशेष प्रार्थना
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 09:01 PM (IST)
सिमडेगा: संत मोनिका का पर्व के मौके पर रविवार को संत अन्ना महागिरजाघर में विशेष प्रार्थना एवं मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन
किया गया। इस मौके पर बिशप विसेंट बरवा ने अनुष्ठान संपन्न कराया। उनका सहयोग फादर तोबियस केरकेट्टा, फादर किशोर लकड़ा, फादर फुलजेम्स कुल्लू, फादर ऐरेनियुस टोपनो ने किया। मुख्य वक्ता फादर अर¨वद खाखा ने अपने संदेश में संत मोनिका के त्याग,तपस्या एवं उनकी जीवनी के बारे में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें