सर्पदंश के बाद झाड़फूक ने लिया महिला की जान
सर्पदंश के बाद झाड़फूक ने लिया महिला की जान
सर्पदंश के बाद झाड़फूक ने लिया महिला की जान
संसू,ठेठईटांगर(सिमडेगा): प्रखंड के देवबहार बोडाखड़ा निवासी अग्नेसिया सोरेंग (60 वर्ष) की मृत्यु जहरीले सांप के काटने से हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका अग्नेसिया सोरेंग कमरे में खटिया में मच्छर दानी लगाकर सोई थी। रात्रि लगभग 12 बजे सांप ने किसी तरह मच्छरदानी में घुसकर पैर में काट लिया। महिला ने शोर मचाया। दूसरे कमरे में सोए पति और बेटे ने आकर बिस्तर में छुपे सांप को अधमरा कर घड़े में डाल दिया। इसके बाद परिवार के लोग महिला का उपचार और झाड़ फूक करने लगे। सुबह ठेठईटांगर जिप सदस्य कृष्णा बड़ाईक ने मामले की जानकारी ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश को दी। तभी ठेठईटांगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को तत्काल रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर पहुंचाया। जिसे चिकित्सकों ने अग्नेसिया को मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया।