Move to Jagran APP

किशोर-किशोरियों को दी जाएंगी सुविधाएं : सीएस

किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में दासरा एवं सिनी संस्था

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 11:15 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:39 AM (IST)
किशोर-किशोरियों को दी जाएंगी सुविधाएं : सीएस
किशोर-किशोरियों को दी जाएंगी सुविधाएं : सीएस

सिमडेगा : किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर में दासरा एवं सिनी संस्था के बैनर तले अब मेरी बारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोर्ट परिसर से सिविल सर्जन, नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा जागरूकता रैली का उद्घाटन किया गया। रैली सदर अस्पताल परिसर तक गई। जहां सिविल सर्जन डॉ.प्रमोद कुमार सिन्हा, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जगदीश प्रसाद, विश्वकर्मा नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज लगभग 50 बालिकाओं ने सरकारी प्रतिनिधियों,प्रमुख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सामुदायिक नेताओं, गैर सरकारी संगठनों और अन्य किशोरियों को दस महत्वपूर्ण सिफारिशों का एक चार्टर दिया। सिविल सर्जन डॉ.प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सिनी संस्था के द्वारा जिले में आरकेएसके को बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है और कम समय में जिला मुख्यालय में अब मेरी बारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो काफी सराहनीय है। साथ ही युवा मैत्री केंद्र को और भी बेहतर तरीके से संचालन करने की कोशिश करेंगे। जिससे किशोर किशोरियों को सारी सुविधाएं दी जा सकेंगी। नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने कहा की किशोर- किशोरियो को और भी अधिक सशक्त करने की जरुरत है। मुलाकात के दौरान कोलेबिरा की कृति कुमारी ने बताया कि सोसल ऑडिट करते समय सरकारी अधिकारियों और प्रमुख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने का अवसर मिला जो किशोरी केंद्रित कार्यक्रम और योजना की डिलिवरी सुनिश्चित करते है। सिनी संस्था के प्रोग्राम मैनेजर अमित घोष ने कहा कि झारखंड की किशोरियो के द्वारा सामना की जाने वाली चुनोती का संबंध कर सामाजिक मुद्दों से है।63 गाँव से प्राप्त सोशल ऑडिट डेटा एस आर एच आर में सुधार के लिए स्कूलों स्थानीय शासन के निकायों और समुदायों को अच्छी तरह से सुसज्जित करने की आवश्यकता है। बताया गया कि सिनी संस्था 1974 से वंचित समुदाय के साथ काम करने वाला एक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था है।अब मेरी बारी अभियान-किशोरियो के मुद्दे को सामने लाने तथा यौन प्रजनन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, पोषण जैसे मुद्दों पर जो उनके समग्र विकास और सेहत में योगदान देता है । कार्यक्रम में सहिया साथी, सहिया सेविका अभिभावक के अलावा सरकारी कर्मचारी के साथ साथ दासरा , सिनी के राज्य अधिकारी एवं सिनी सिमडेगा की टीम उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.