झारखंड के सिमडेगा में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला Simdega News
Jharkhand. सिमडेगा जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार तड़के सुबह 5 बजे जलडेगा प्रखंड के अनइ गांव में एक जंगली हाथी ने वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 06:46 PM (IST)
सिमडेगा, जासं। सिमडेगा जिला में अभी भी हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार तड़के सुबह पां बजे जलडेगा प्रखंड के कुटुंगिया पंचायत अंतर्गत अनइ गांव में एक जंगली हाथी ने वृद्ध महिला राहिल टोपनो (61) को कुचल कर मार डाला। महिला शौच के लिए बस्ती से कुछ दूर गई हुई थी। इसी दौरान अचानक हाथी से उसका सामना हो गया। सूचना पाते ही वन विभाग बानो की टीम घटनास्थल पर पहुँची और पीड़ित के परिवार को 10000 रुपये तत्काल मदद के रूप में दिया। आसपास के इलाकों में हाथी से बचाव के लिए मोबिल और पटाखे दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी उक्त हाथी फरसा पहाड़ में मौजूद है। वन विभाग की टीम में वनपाल लोलस बाड़ा, अविनाश बिसी, लखिन्द्र सिंह, सतेंद्र बड़ाईक, अनुज उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें