जिले में फिर मिले कोरोना के छह संक्रमित
उपविकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचिगिया ने शनिवार को ट्रूनेट जांच मशीन से सिमड
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
जासं,सिमडेगा : उपविकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचिगिया ने शनिवार को ट्रूनेट जांच मशीन से सिमडेगा जिले में कुल 06 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। इसमें कोलेबिरा से एक एवं सिमडेगा से 3,कुरडेग से 1 एवं बानो के 1व्यक्ति शामिल हैं। पूर्व के इलाजरत एक व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं।सिमडेगा किे में अबतक कुल 1844 पाजिटिव केस पाए गए हैं। जिनमें से 1719 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। कुल मृतकों की संख्या - 04 है। फिलहाल सिमडेगा जिला में 121 पॉजिटिव केस सक्रिय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें