Move to Jagran APP

सिमडेगा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 4 लोगाें की टांगी से काटकर हत्या

Jharkhand. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मोहन बैठा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं एक हत्यारे को गिरफ्तार किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:51 AM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 12:47 PM (IST)
सिमडेगा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 4 लोगाें की टांगी से काटकर हत्या
सिमडेगा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 4 लोगाें की टांगी से काटकर हत्या

सिमडेगा, जासं। सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कुटमाकच्छार पंचायत के महुआडीह गांव में गुरुवार की अहले सुबह लगभग छह बजे दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 4 लोगों की मौत हाे गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चल रहा था। इसका समझौता कर लिया गया था। घटना वाले दिन महुआ चुनने को लेकर पुनः विवाद शुरू हुआ, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

loksabha election banner

इसमें एक गुट के लैनबती देवी ( 50) पुत्र सुनील यादव (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे गुट के बितलो यादव (60), तथा महेंद्र यादव (55) दोनों पिता स्व बोड़रो यादव का निधन अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गया। दोनों ही गुट के लोगों ने टांगी से वार कर जान ले ली। मृतक महेंद्र यादव की पत्नी सुमित्रा देवी (60) ने बताया कि सुबह 5 बजे ही महुआ चुनने महुआडीह गई हुई थी। तभी मृतका लैनबती देवी और उनका पुत्र सुनील यादव आए और झगड़ा करने लगे।

वह महुआ चुनना छोड़ कर गांव में फैसला कराने की बात कहते हुए घर चला गया। जैसे ही घर पहुंचे और तभी उनके पति महेंद्र यादव और बितलो यादव दोनों महुआडीह जाने के लिए निकले। तभी घर के सामने ही लीलाधर यादव और गुलेश्वर यादव दोनों भाईयों ने टांगी से हमला कर दिया। दोनों घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। दोनों को सिर पर गंभीर चोट लगी थी जो अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।

इस घटना के तुरंत बाद उदयचन्द्र यादव को अपने पिता बितलो यादव की गंभीर हालत को देखा नहीं गया और घर के पास ही लैनबती देवी और उनका पुत्र सुनील यादव को टांगी से काट डाला। ग्रामीण समाज सेवी शकलराम बड़ाईक ने बताया कि घटना अचानक हुई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सभी शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया है। वहीं दोनों गुट के तीनों हत्यारे पुलिस गिरफ्त में हैं। घटना के पश्चात पूरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.