Move to Jagran APP

लाभुकों के बीच 2 लाख मत्स्य जीरा का वितरण

जेएसएलपीएस सिमडेगा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के मछली पालकों के बीच मछली

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:36 PM (IST)
लाभुकों के बीच 2 लाख मत्स्य जीरा का वितरण
लाभुकों के बीच 2 लाख मत्स्य जीरा का वितरण

संस,सिमडेगा : जेएसएलपीएस सिमडेगा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के मछली पालकों के बीच मछली जीरा का वितरण किया गया। डीपीएम निशिकांत ने बताया कि ठेठईटांगर प्रखंड में 03, कोलेबिरा प्रखंड में 04, बानो प्रखंड में 30, जलडेगा प्रखंड में 16, बांसजोर प्रखंड में 02, पाकरटांड़ प्रखंड में 04 एवं बोलबा प्रखंड के 01 लाभुक के बीच 02 लाख मत्स्य जीरा का वितरण किया गया। द्वितीय चरण में कुल 61 लाभुकों को मत्स्य आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के लिए 122 लाख मत्स्य जीरा वितरीत किया गया। मत्स्य जीरा का वितरण एनआरएलएम के सभी मत्स्य प्रखंडों मे किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी नवराजन तिर्की ने मत्स्य पालन की जानकारी पालकों को दी एवं जिले के जेएसएलपीएस के मत्स्य नोडल पदाधिकारी डॉ.अशोक विजय मिज ने मत्स्य जीरा के चारा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मत्स्य जीरा का वितरण करने में बांसजोर प्रखंड से अरुण महतो, कोलेबिरा से प्रेरणा जोश सांगा, पाकरटांड़ से विजय तोपनो,रोशन कंडुलना,जलडेगा से भोलाशंकर ने अपने प्रखंडों में मत्स्य बीज वितरण में सहयोग किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.