राशन देकर 18 श्रमिकों को भेजा होम क्वारंटाइन
मध्य विद्यालय बानो क्वारंटाइन सेंटर से 18 प्रवासी श्रमिकों को सूखा राशन देकर ह।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 06:14 AM (IST)
बानो(सिमडेगा): मध्य विद्यालय बानो क्वारंटाइन सेंटर से 18 प्रवासी श्रमिकों को सूखा राशन देकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया। इस दौरान 18 प्रवासी श्रमिकों को 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने के बाद राशन वितरित कर उन्हें भेजा गया। प्रखंड कर्मचारी उत्तम कुमार सिंह ने सूखा राशन वितरित कर श्रमिकों को कोरोना के विषय मे जानकारी देते हुए श्रमिकों को घर में भी शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया। साथ ही घर में भी मास्क का उपयोग करने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें