महिला का सिर काट कर हत्या
कोलेबिरा : प्रखंड के नवाटोली पंचायत अंतर्गत सनबोथा ग्राम में 30 सितम्बर की रात एक महिला की हत्या
कोलेबिरा : प्रखंड के नवाटोली पंचायत अंतर्गत सनबोथा ग्राम में 30 सितम्बर की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का सिर को धड़ से अलग कर दिया गया है। हत्या के पीछे डायन बिसाही होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सनबोथा निवासी 45 वर्षीय बसंती देवी (पति महेश्वर ¨सह) 30 सितम्बर को महिला मंडल के साथ सरंगापानी में बैठक में भाग लेने गई थी । रात भर घर वापस नहीं लौटने पर उसके पुत्र ने उसकी खोजबीन की। खोजबीन के क्रम में उसने पाया कि घर से लगभग 1.5 किलोमीटर दूरी उसकी मां की सिर कटी लाश पड़ी हुई है। उसने आशंका जताई है कि डायन- बिसाही के आरोप में गांव के ही कुछ लोगो ने उसकी मां की हत्या कर दी है। मृतका के पुत्र ने कोलेबिरा थाना को इस बात की सूचना दे दी है।
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।