हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे एएनएम-जीएनएम
सिमडेगा : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की हड़ताल रविवार को स्वास्थ विभाग के
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 07:22 PM (IST)
सिमडेगा : झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की हड़ताल रविवार को स्वास्थ विभाग के अभियान निदेशक के लिखित आश्वासन के बाद दो माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने सदस्यों को बताया कि अभियान निदेशक की ओर से संघ की मांगों को दो माह में पूरा करने का आश्वासन मिला है। मालूम हो कि पिछले कुछ सप्ताह से एएनएम- जीएनएन कर्मचारी अपनी छह मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इसके कारण जिले में स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें