आध्यात्मिक राजा हैं ºीस्त : बिशप
सिमडेगा : सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में रविवार को ºीस्त राजा पर्व का आयोजन हुआ। इस अवसर पर
सिमडेगा : सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में रविवार को ºीस्त राजा पर्व का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बिशप विसेंट बरवा व उनके सहयोगियों ने आराधना की और मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया। बिशप ने कहा कि ºीस्त राजाओं के राजा हैं। वे भौतिक नहीं बल्कि अध्यात्मिक राजा हैं। उन्होंने कहा कि राजा ºीस्त ने संसार के लाचार व दीन दुखियों की सेवा करने की प्रेरणा दी। हमें उनके बताए मार्गों पर चलते हुए अपना जीवन यापन करना चाहिए। मिस्सा अनुष्ठान में फादर जोन तिर्की, फादर ब्रनो, फादर सिकंदर केरकेट्टा, फादर अल्बर्ट, फादर शैलेश केरकेट्टा, फादर बबर्ट कुजूर, फादर अरेनुयुस ने बिशप स्वामी का सहयोग किया।
---
यीशु राजा की निकली गई शोभायात्रा
ºीस्त राजा पर्व के अवसर पर संत अन्ना महागिरजाघर से संत मेरीज प्लस टू स्कूल परिसर तक यीशु राजा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान फूलों से सजे हुए वाहन पर स्वामी विसेंट बरवा पवित्र संक्रामेंट को हाथों में लेकर विराजमान थे। इस दौरान लोग ºीस्त राजा की जय, ºीस्त हमारे पालन करता है के जयघोष करते रहे। वहीं विभिन्न दलों ने शोभायात्रा के दौरान धार्मिक झांकी प्रस्तुत की।