श्रीराम भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
ठेठईटांगर : जिले मुख्यालय के अलावा प्रखंडों में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों
By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 08:15 PM (IST)
ठेठईटांगर : जिले मुख्यालय के अलावा प्रखंडों में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भक्तों के लगाए जा रहे जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रखंड मुख्यालय, अलसंगा, केरया, जोराम, ताराबोगा, सलगापोंस, टुकूपानी, कोनमेंजरा आदि क्षेत्र में लोगों ने उल्लास के साथ वीर हनुमान और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जयघोष किया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने कई प्रकार के खेल-तमाशे व करतब दिखाए। कोनमेंजरा में आस-पास के कई अखाड़ों के लोगों ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता में भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को सम्मनित भी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें