निरंजन प्रसाद बने पूजा समिति के अध्यक्ष
सिमडेगा : प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार शाम चित्रांशों की बैठक हुई। मौके पर श्री चि
सिमडेगा : प्रिंस चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार शाम चित्रांशों की बैठक हुई। मौके पर श्री चित्रगुप्त पूजा के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, 25 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने का निर्णय लिया गया। वहीं पूजा के सफल संचालन के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रो. निरंजन प्रसाद को अध्यक्ष, विजय बक्शी को कार्यकारी अध्यक्ष, मोहन सक्सेना,अजय अखौरी को उपाध्यक्ष, विनोद सिन्हा को सचिव, शशिभूषण श्रीवास्तव, रवि बक्शी को संयुक्त सचिव, सुरजीत दत्ता को कोषाध्यक्ष, अरविंद श्रीवास्तव को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मनोज सिन्हा को मीडिया प्रभारी व सदस्य के रूप में राजू वर्मा, सुनील सिन्हा, संजय सिन्हा, श्रीकांत श्रीवास्तव, तरूण श्रीवास्तव, विनय अखौरी, संजय श्रीवास्तव आदि को चुना गया। इसके अलावे पूजा के दिन संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता में 15 वर्ष आयु तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 20 अक्टूबर तक अनुज बक्शी व मनोज सिन्हा से संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते है। मौके पर नंद किशोर श्रीवास्तव, अजेयेंद्र किशोर श्रीवास्तव, रवि भूषण श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, उपेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।