जोड़--बीरू में चला स्वच्छता अभियान
सिमडेगा : प्रखंड के बीरू में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें नेहरू युवा ख
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 08:59 PM (IST)
सिमडेगा : प्रखंड के बीरू में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। इसमें नेहरू युवा खेल समिति बीरू व आंगनबाड़ी पतराटोली की ओर से स्थानीय बाजार में साफ-सफाई की गई। इसके अलावा राउवि बीरू व खेल समिति बीरू ने संयुक्त रूप से हाई स्कूल प्रांगण व एनएच 23 की सफाई की। इस अभियान में विद्यालय के प्राचार्य व स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। अभियान में नेहरू युवा खेल समिति बीरू के अध्यक्ष मनोज नागेशिया, बसंत सोरेंग, गंगाधर लोहरा, श्रवण बड़ाईक, मोहन नायक, त्रिलोचन प्रसाद, दीपक लोहरा, जानकी देवी, संजय नायक, मतियस मिंज, गोवर्धन पंाडे, राहुल नायक, शशि नंदन, अजय कुमार, शशि लुगून, धनेश्वर सिंह, मुकेश पंडा, नेलशन केरकेट्टा, लवली कुमारी आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें