सात शिक्षकों की प्रतिभा को मिला सम्मान
पाकरटांड : प्रखंड बीआरसी में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2014 का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख रैमोन बा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय मध्य विद्यालय पाकरटांड की छात्राओं ने स्वागत गान से किया। वहीं मंच का संचालन बीपीओ राजकुमार पाठक एवं बीईईओ सुशील कुमार सिंह ने किया। इसमें उन्होंने शिक्षकों के कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही प्रखंड के सभी शिक्षकों के कार्याें की सराहना की। सभी स्कूलों में एमडीएम का ठीक तरह से संचालन करने, छात्रों की उपयोगिता के अनुरूप शिक्षा देने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं प्रमुख रैमोन बा द्वारा प्रखंड के कुल सात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें जॉन बॉस्को टोपनो, एलेम्सीयुस एक्का, ऐमन डुंगडुंग, तरसिसिया एक्का, अमर कुमार सिंह, एलानी केरकेट्टा एवं बेनादिक टेटे शामिल हैं। आसनबेड़ा मुखिया अजित लकड़ा द्वारा भी शिक्षकों के कार्यो की तारीफ की गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों का बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवनाथ, रेखा कुमारी, त्रिभुवन पटेल, शफी अहमद, रमेश कुमार महतो, आलोक कुमार सिन्हा शामिल हैं।