खरसावां में युवक की भुजाली मार कर हत्या
खरसावां थाना क्षेत्र के आकर्षिणी पाहाड़ी के पास पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है। लाश की पहचान बुरुसाही गांव का स्नेह हेंब्रम (26) रुप में की गयी है। बताया जाता है कि किसी ने भुजाली से वार कर युवक की हत्या की है।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के आकर्षिणी पाहाड़ी के पास पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है। लाश की पहचान बुरुसाही गांव का स्नेह हेंब्रम (26) रुप में की गयी है। बताया जाता है कि किसी ने भुजाली से वार कर युवक की हत्या की है। इस संबंध में खरसावां थाना में मृतक की भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार बुरुसाही गांव का स्नेंह हेंब्रम शुक्रवार को बाल कटवाने की बात कह कर सुबह घर से निकला था। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। शनिवार को काफी खोजबीन करने के बाद उसकी लाश आकर्षिणी पाहाड़ी के पास मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी दल-बल के साथ आकर्षिणी पाहाड़ी पहुंचे तथा लाश को अपने कब्जे में ले कर पोष्टमाटम के लिये सरायकेला भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर में भुजाली से हमला करने के निशान मिले है। इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक शादीशुदा था। खरसावां थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या के संबंध में अब तक कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। भुजाली से हमला कर हत्या की गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जल्द ही पूरे मामले का उदभेदन कर दी जायेगी।