Move to Jagran APP

दो साल पहले भटक कर ओड़िशा पहुंचा युवक घर लौटा

लगभग दो साल पहले भटक कर ओड़िशा के मालकानगिरी पहुंचा खरसावा चमरुडीह गाव का युवक गुरुवार को वापस लौट आया। खरसावा के चमरुडीह गाव के सुंदर गोप को घर वापस लाने में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व चमरुडीह गाव का सुंदर गोप रोजाना की तरह 23 अक्टूबर 2018 को किसी कंपनी में काम करने के लिए सवारी ट्रेन से आदित्यपुर गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खरसावा थाना में सुंदर गोप के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था..

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:07 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:07 AM (IST)
दो साल पहले भटक कर ओड़िशा पहुंचा युवक घर लौटा

संसू, खरसावां : लगभग दो साल पहले भटक कर ओड़िशा के मालकानगिरी पहुंचा खरसावा चमरुडीह गाव का युवक गुरुवार को वापस लौट आया। खरसावा के चमरुडीह गाव के सुंदर गोप को घर वापस लाने में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व चमरुडीह गाव का सुंदर गोप रोजाना की तरह 23 अक्टूबर 2018 को किसी कंपनी में काम करने के लिए सवारी ट्रेन से आदित्यपुर गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खरसावा थाना में सुंदर गोप के लापता होने का सनहा दर्ज कराया था। इस दौरान सुंदर गोप भटक कर ओड़िशा के मलकानगिरी पहुंच गया था। पिछले दिनों ओड़िशा पुलिस की ओर से सुंदर गोप के भटक कर मालकानगिरी पहुंचने की सूचना सरायकेला-खरसावा पुलिस को दी गई थी। एसपी मो अर्सी ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले का सत्यापन कराया। इसके बाद गुरुवार को ओड़िशा पुलिस ने सुंदर गोप को खरसावा थाना के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सुंदर गोप को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। सुंदर गोप को ओड़िशा से खरसावा लाने में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सासद अर्जुन मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने भी पहल की थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.