महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मांझीटोला बस्ती निवासी भीम गोराई की 27 वष
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मांझीटोला बस्ती निवासी भीम गोराई की 27 वर्षीय पत्नी गंगा गोराई ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की सुबह सात बजे की है। घटना के वक्त घर में उसकी चार वर्षीय पुत्री थी। जबकि उसका पति भीम गोराई नौकरी करने गया था।
जानकारी के मुताबिक मांझी टोला बस्ती में रहने वाला भीम गोराई पत्नी गंगा गोराई व चार वर्षीय पुत्री के साथ रहता था। वही आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में किसी कंपनी में ठेका पर काम करता था। शनिवार को वह काम करने गया था। इसी बीच उसकी पत्नी ने आत्म हत्या कर ली। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा। जिसके बाद आसपास के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली गयी। फिर उसने मृतका के पिता जमशेदपुर के बर्मामाइंस निवासी शंकर गोराई व पति भीम गोराई को थाने बुलाया। सूचना पर पहुंचे शंकर गोराई ने पूछताछ में पुत्री अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।