खरसावां के पतिसाही में करंट से महिला की गई जान, घर में लगा रही थी पोछा Saraikela News
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के पतिसाही में एक महिला की जान करंट लगने से चली गई। हादसा तब हुआ जब महिला घर में पोछा लगा रही थी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 12:14 PM (IST)
खरसावां (सरायकेला-खरसावां), जेएनएन। सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के पतिसाही में एक महिला की जान करंट लगने से चली गई। हादसा तब हुआ जब महिला घर में पोछा लगा रही थी।
परिजनों ने बताया कि रीता दाश 28 वर्ष सुबह करीब आठ बजे घरेलू कामकाज के दौरान घर का पोछा लगा रही थी। इसी दौरान कूलर में शॉर्ट सर्किट हो गया। कूलर में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण बिजली का करंट महिला को लग गया। घरवाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। रीता की गर्दन और कान करंट लगने से बुरी तरह जल गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें