आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, सात गोवंशों की भी गई जान
जेएनएन गम्हरिया ईचागढ़ नीमडीह कोल्हान में सोमवार की शाम आये आंधी-पानी के बीच ठनका
जेएनएन, गम्हरिया, ईचागढ़, नीमडीह: कोल्हान में सोमवार की शाम आये आंधी-पानी के बीच ठनका गिरने से ईचागढ़ में महिला की मौत हो गयी। वहीं, गम्हरिया प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट आने से सात गोवंशों की मौत हो गयी। इसके अलावा चांडिल समेत कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी भारी नुकसान हुआ है। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से मकई, टमाटर, कद्दू, भिंडी, धान की फसल को क्षति पहुंचा है। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ की डाल गिरने बिजली के तार पर टूट गये हैं, जिसके कारण देर रात तक विद्युत आपूर्ति शुरू हो नहीं सकी थी।
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के छोटा आमड़ा गांव में बैल चराने गई सोहर माझी की पत्नी देलकी माझी की मौत ठनका की चपेट में आने से हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि किसुन किस्कू ने फोन कर घटना की जानकारी ईचागढ़ थाना प्रभारी प्रकाश यादव को दी। पुलिस शव को थाना ले गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि रात होने के कारण शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा जाएगा।
आंधी-तूफान से गम्हरिया प्रखंड के कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के बुरुडीह, छोटा गम्हरिया, मुड़कुम, दुगनी, मुड़िया,ं नारायणपुर समेत कई पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में घरों के छप्पर उड़ने से लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गये हैं। वहीं, कई स्थानों पर छोटे-बड़े पेड़ों के गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के खंभे के गिरने और तार के टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की शम आई आंधी से दुगनी में 11 हजार लाईन के पाच खंभे गिर गए हैं जिससे रविवार से ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप है। इधर, गम्हरिया प्रखंड की बुरुडीह पंचायत अंतर्गत सालमपाथर गांव में एक पेड़ पर ठनका गिरा। जिसकी चपेट में आने सात पशुओं की मौत हो गई। मुखिया सोखेन हेम्ब्रम ने बताया कि आधी व पानी से बचने के लिए काफी संख्या में पशु पेड़ के नीचे पनाह लिए थे। इसी बीच पेड़ ठनका गिरा और उसकी चपेट में आकर चिरूगोरा एवं चंपानगर के दुर्गा माझी, सुरेंद्र मुर्मू, अर्जुन हेम्ब्रम और डबरु हेम्ब्रम का तीन बैल, दो गाय तथा तीन बछड़े की मौत हो गई। इस घटना में पेड़ के नीचे पनाह लिए काफी संख्या में ग्रामीण बाल-बाल बच गए। इधर, झमाझम बारिश से कोलाबीरा स्थित रेलवे ओवरब्रिज में पानी भरने के कारण वाहनों का परिचालन काफी देर तक बंद रहा। इससे वहा करीब दो घटे तक जाम की स्थिति बनी रहीं। बारिश बंद होने के बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।
आंधी से पितकी में घर पर गिरा पेड़: चाडिल अनुमंडल क्षेत्र में आये आधी से कई घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं नीमडीह प्रखंड के पितकी गाव में नेपाल गोप के घर पर पेड़ गिर गया। इस घटना में नेपाल गोप घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि घरवालों को भी हल्की चोटें आयी हैं।