Move to Jagran APP

सरायकेला-खरसावां के गांव में मह‍िला ने उठाया खौफनाक कदम, तीन बच्चों के साथ कुआं में कूदकर दी जान Saraikela News

सरायकेला-खरसावां ज‍िले में तीन बच्‍चों के साथ कुआं में कूदकर मह‍िला ने जान दे दी। पुल‍िस पता लगाने में जुटी है क‍ि मह‍िला ने यह कदम क्‍यों उठाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 01:52 PM (IST)
सरायकेला-खरसावां के गांव में मह‍िला ने उठाया खौफनाक कदम, तीन बच्चों के साथ कुआं में कूदकर दी जान Saraikela News

खरसावां (सरायकेला-खरसावां), जेएनएन। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के ईचाडीह गांव में सोमवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुआं में कूदकर खुदकशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुदकशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने महिला और उसके एक बच्चे का शव कुआं से बरामद कर लिया है। दो शव अभी तक नहीं मिले हैं।

loksabha election banner

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह जब गांव के लोग पानी भरने के लिए कुआं पर गए तो उन्हें एक बच्चे का शव मिला। उसे निकालने के दौरान एक महिला का भी शव मिला। मृतका की पहचान ईचाडीह गांव के राजकिशोर गोप की 26 वर्षीय पत्‍नी मनीषा गोप व बच्चे की पहचान पुत्र लव के रूप में हुई है। मृतका की साढ़े तीन वर्षीय बेटी अनीता गोप और एक वर्षीय पुत्र कुश का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। लव-कुश दोनों एक साल के जुड़वा बच्चे थे। मनीषा गोप के दो अन्य बच्चों का शव भी कुआं में होने की आशंका जताई गई है। ग्रामीण पानी पंप से कुआं सुखाने में जुट गए हैं।

पत‍ि गया था र‍िश्‍तेदार के घर

उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। बारुहातु के मुखिया मानसिंह मुंडा भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाका दुरूह है। ग्रामीणों की मानें तो महिला ने खुदकशी से पहले घर में सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसका पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। कुचाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को कुआं के पास से मृतका का गमछा मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दिन मनीषा गोप के पति राज किशोर गोप घर पर नहीं थे। कुछ दिन पहले ही वह अपने रिश्तेदार के घर बारसिला गए थे। सोमवार दोपहर को घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे। राजकिशोर दुर्गा पूजा में अपने घर आए थे। वह जमशेदपुर में मजदूरी करते हैं। ग्रामीण इस उलझन में हैं कि आखिर महिला ने अपने पुत्रों के साथ खुदकशी की राह क्यों पकड़ी। कारणों को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं। पुलिस भी हर एंगिल से इसकी पड़ताल कर रही है। घटना की जानकारी मृतका के पति को जमशेदपुर में दी गई। पुलिस उसे भी इस बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर सकती है।

ये कहते थाना प्रभारी

प्रथम दृष्टया जांच में खुदकशी करने का मामला सामने आया है, पर अभी कारण का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के और दो बच्चों का शव कुआं में होने की आशंका है। कुआं को सुखाने का कार्य किया जा रहा है।

- उदय गुप्ता, थाना प्रभारी कुचाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.