Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व : डीसी

राज्य के 20वें स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती पर रविवार को उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने बिरसा मुंडा समेत झारखंड आंदोलनकारी व महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया..

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 12:24 AM (IST)
बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व : डीसी
बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व : डीसी

जागरण संवाददाता, सरायकेला : राज्य के 20वें स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती पर रविवार को उपायुक्त इकबाल आलम अंसारी समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने बिरसा मुंडा समेत झारखंड आंदोलनकारी व महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापुरुषों के सपने का साकार करने के लिए उन्होंने अधिकारियों से समर्पित होकर काम करने का आह्वान किया। कहा, विकासशील व आदर्श राज्य के निर्माण का संकल्प ही स्थापना दिवस समारोह का सफल उद्देश्य होगा। उन्होंने जिला वासियों से जिले के विकास में सहयोग करने की अपील की। कहा, बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। मौके पर प्रमोद कुमार झा, कार्यपालक दंडाधिकारी पूनम कच्छप, समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार, रेडक्रास सोसायटी सचिव देवाधिदेव चटर्जी, एसएमपीओ नंदन उपाध्याय समेत कई उपस्थित थे।

loksabha election banner

नपं अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन : नगर पंचायत की अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक के नेतृत्व में रविवार को वार्ड पार्षदों समेत कई ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकीशहादत को याद किया। उन्होंने ने कहा कि बिरसा के सपनों को साकार करने के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। बिरसा आदिवासियों के मसीहा थे। उन्होंने समाज से अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। कहा, बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। उनकी जीवन गाथा लोगों के लिए अनुकरणीय है। आदिवासी समाज में आई नवचेतना के सूत्रधार, आजादी की जंग के महानायक, धर्म व संस्कृति के महारक्षक, साहस व शौर्य के प्रतीक थे बिरसा मुंडा। उन्होने लोगों से स्वच्छता अपनाने व अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करने की बातें कही थी। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गोपबंधु दास व डा राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर भी मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।

भाजपाइयों ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि : भाजपा नेताओं ने रविवार को बिरसा जयंती के अवसर पर कुचाई के दलभंगा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि लखीराम मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, आशु मुंडा आदि शामिल थे। दूसरी ओर, खरसावां के कुचाई गांव में भाजपा प्रखंड समिति की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मौके पर पार्टी नेताओं ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो, ईश्वर चंद्र महतो, प्रखंड संयोजक प्रदीप प्रधान, भीम मुर्मू, नटवर प्रधान, राहुल प्रधान, चंद्र मोहन माझी, भगवत अजय टुडू, जितेंद्र प्रधान आदि शामिल थे।

झामुमो नेताओं ने बिरसा को दी श्रद्धांजलि : कुचाई के दलभंगा में रविवार को बिरसा जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झामुमो नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में खरसावां विस क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, कुचाई के विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र मुंडा, जिला संगठन सचिव लखीराम मुंडा, प्रखंड प्रमुख करम सिंह मुंडा, डुबराय हेंब्रम, राहुल सोय, सुरेश सोय, कृष्णा मुंडा, रामचंद्र सोय, रामचंद्र मुंडा, अजय समड़ आदि शामिल थे।

मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति ने बिरसा को दी श्रद्धांजलि : बकास्त मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति (39 मौजा) की ओर से रविवार को कुचाई के दलभंगा में बिरसा जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाहन सहदेव मुंडा व जोगेंद्र मुंडा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना की। मौके पर चतुर्भूज सिंह मुंडा, नोयेल नाग, मानसिंह मुंडा, लखीराम मुंडा, सोहन लाल कुम्हार, क्लेमेट मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, शशिमुखी देवी, करम सिंह मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, गुरवा मुंडा, बैकुंठ सिंह मुंडा, मदन मुंडा, घनश्याम मुंडा, सुकनाथ मुंडा, शैलेश मुंडा, गुरवा मुंडा, गुंजा मुंडा आदि ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.