Move to Jagran APP

नई शिक्षा नीति व कृषि बिल के प्रति ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

कुचाई के आम बगान में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ कमेटी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि नई शिक्षा नीति व कृषि बिल के संबंध में गांव के लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जाएगा..

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 12:46 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:11 AM (IST)
नई शिक्षा नीति व कृषि बिल के प्रति ग्रामीणों को करेंगे जागरूक
नई शिक्षा नीति व कृषि बिल के प्रति ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के आम बगान में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ कमेटी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि नई शिक्षा नीति व कृषि बिल के संबंध में गांव के लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में पंचायत शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। जन समस्याओं के निराकरण के लिए आम लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा। कहा, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा जनजातीय मंत्रालय के माध्यम से आदिवासियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवा, किसान, मजदूर, महिला हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाना है। बैठक में जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, घनश्याम मुंडा, मनीषा सोय, आसु मुंडा, मदन मुंडा, विजय सिंह मुंडा, विवेका नंद सोय, सतेंद्र कुम्हार, विमल प्रधान, बबलू सोय, मंगल पांडेय, कांचन मुंडा, हरिनारायण दास आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.