श्याम मित्र मंडली ने गुड़ियाडीह में ग्रामीणों को किया जागरूक
सरायकेला शाम मित्र मंडल के द्वारा नगर पंचायत के गुड़ियाडीह गांव में वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचने के लिए श्याम मित्र मंडल द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया। इस दौरान श्याम मित्र मंडल के सदस्य रवि अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने कहा कि नियमित अंतराल में 20 सेकंड तक हाथ धोना है।
जासं, सरायकेला: सरायकेला शाम मित्र मंडल के द्वारा नगर पंचायत के गुड़ियाडीह गांव में वैश्विक महामारी के प्रकोप से बचने के लिए श्याम मित्र मंडल द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया। इस दौरान श्याम मित्र मंडल के सदस्य रवि अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने कहा कि नियमित अंतराल में 20 सेकंड तक हाथ धोना है। मुंह में मास्क लगाना अनिवार्य है। गांव में किसी को खांसी सर्दी बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य कर्मी को सूचित करना है। इस मौके में श्याम मित्र मंडल द्वारा गांव की महिलाओं को हैंडवॉश, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मास्क, बिस्कुट इत्यादि प्रदान किए गए। मौके पर विकास अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अनमोल चौधरी, अनमोल सेकसरिया, राहुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, केशव चौधरी, आशुतोष चौधरी, साकेत सेकसरिया, रवि अग्रवाल, अभिषेक सेकसरिया और वार्ड पार्षद जुगल तापे और नगर उपाध्यक्ष सह श्याम मित्र मंडल के सदस्य मनोज कुमार चौधरी इत्यादि श्याम मित्र मंडल के सदस्य शामिल थे।