Move to Jagran APP

कार की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

चाईबासा मुख्य मार्ग पर पठानमारा गांव के समीप कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का नाम मंगल सिंह सोय (चाईबासा) व रूपम तिर्की (चाईबासा) है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 08:30 AM (IST)
कार की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
कार की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

जागरण संवाददाता, सरायकेला : चाईबासा मुख्य मार्ग पर पठानमारा गांव के समीप कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों का नाम मंगल सिंह सोय (चाईबासा) व रूपम तिर्की (चाईबासा) है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए आदित्यपुर स्थित अपने दोस्त के घर गए थे। शाम में आदित्यपुर से चाईबासा वापसी के दौरान पठानमारा गांव के समीप कार ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक चाईबासा की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत : कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर ब्लाक के समीप शाम लगभग सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 50 वर्षीय विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएस अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने सरायकेला बाजारआए थे। वापसी के क्रम में ब्लाक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों बिहार के मोतिहारी जिला स्थित बेला गांव के निवासी हैं। दोनों डीसी आफिस के समीप स्थित ईट भट्ठा में काम करते थे। मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। स्वजनों के आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.