जंगली हाथी के हमले में दो घायल
खरसावां वन क्षेत्र के रायजेमा गांव में शनिवार की रात जंगली हाथी के हमले में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के सीमावर्ती घने जंगल व पहाडियों के बीच बसे रायजेमा गांव में शनिवार की रात मंगल सरदार (53) अपने घरों के बरामदे में सो रहे थे। तभी जंगल हाथी ने उनको खटिया से उठा कर जमीन पर पटक दिया।
संसू, खरसावां : खरसावां वन क्षेत्र के रायजेमा गांव में शनिवार की रात जंगली हाथी के हमले में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के सीमावर्ती घने जंगल व पहाडियों के बीच बसे रायजेमा गांव में शनिवार की रात मंगल सरदार (53) अपने घरों के बरामदे में सो रहे थे। तभी जंगल हाथी ने उनको खटिया से उठा कर जमीन पर पटक दिया। इसमें उनकी छाती में अंदरुनी चोट आ गई और घायल हो गये। इसी तरह रायजेमा के सोमा सरदार (24) अपने घर में सो रहा था, तभी जंगली हाथी आ पहुंचा। हाथी को देख कर दौड़ने के दौरान सोमा गिरकर घायल हो गया। सोमा के पैर में आंशिक चोट लगी है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हाथी को तमाड़ के विजयागिरी की ओर खदेड़ा। रविवार की सुबह रिडींग पंचायत के उप मुखिया सोयना सरदार ने अन्य ग्रामीणों के मदद से दोनों को घायलों को खरसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल में भेज दिया गया। घायल मंगल सरदार व सोमा सरदार का इलाज सरायकेला के सदर अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग की ओर से वनपाल लोदरा हेस्सा ने उप मुखिया सोयना सरदार को घायलों का इलाज कराने को पांच हजार रुपये दिए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी हाथी ने ही एक अधेड़ को पटक कर मार डाला था।