Move to Jagran APP

सोसोमली में विराट टुसू मेला का आयोजन, उमड़ी भीड़

श्रीश्री शिव पूजा समिति सोसोमाली-झलकडीह की ओर से विराट टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में भव्य एवं आकर्षक टुसू प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां राजनगर क्षेत्र के अलावे जमशेदपुर एवं ओडिशा से भी टुसू प्रदर्शनी के लिए से लाए गए थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 07:11 PM (IST)
सोसोमली में विराट टुसू मेला का आयोजन, उमड़ी भीड़
सोसोमली में विराट टुसू मेला का आयोजन, उमड़ी भीड़

संवाद सूत्र, राजनगर : श्रीश्री शिव पूजा समिति सोसोमाली-झलकडीह की ओर से विराट टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में भव्य एवं आकर्षक टुसू प्रतिमाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां राजनगर क्षेत्र के अलावे जमशेदपुर एवं ओडिशा से भी टुसू प्रदर्शनी के लिए से लाए गए थे। समिति के सदस्य एवं महिला पुरुषों ने अपनी-अपनी प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। टुसू गीतों पर काफी झूमे। मेले में अच्छे प्रदर्शन करने वाले पांच टुसू समितियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा जितने भी टुसू प्रदर्शनी को लाए गए थे। सबको सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया रासमनी हांसदा उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि टुसू मेला झारखंडी संस्कृति की पहचान है। हमें इस सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण रखते हुए आगे बढ़ना है। जिससे हम अपने आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत दे सकें। पर्व त्योहार के साथ शिक्षा बहुत जरुरी है। हम सब को अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु महतो, सचिव दिनेश महतो, श्रीहरि गोप, कंदरु महतो, शंकर महतो, दिनेश महतो, विश्वनाथ मार्डी, जगदीश महतो, संजय महतो, मोनू महतो तथा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.