पंचायत चुनाव में प्रत्याशी देगी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन : बिरसा सोय
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरनिया गांव के फुटबाल मैदान में प्रखंड संयोजक शंकर बेसरा के अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में नवनियुक्त कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बिरसा सोय ने कहा संगठन के माध्यम से विकास योजनाओं की लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का कार्य किया जाएगा..
संवाद सूत्र, खरसावां : राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरनिया गांव के फुटबाल मैदान में प्रखंड संयोजक शंकर बेसरा के अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में नवनियुक्त कोल्हान प्रभारी बिरसा सोय को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बिरसा सोय ने कहा संगठन के माध्यम से विकास योजनाओं की लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा खूंटपानी प्रखंड में संगठन की मजबूती प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक की जाएगी एवं आगामी पंचायत चुनाव में संगठन वार्ड सदस्य,पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं जिला परिषद पद पर अपना प्रत्याशी देगी। बिरसा सोय ने कहा कि खुंटपानी प्रखंड में विकास योजना के नाम पर सिर्फ लूट हुआ है, यहां के लोग रोजगार के लिए निरंतर पलायन कर रहे हैं। इस प्रखंड क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई की गुणवत्ता युक्त कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे में विकासशील समाज की कल्पना कैसे की जा सकती है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव सकरी दोंगो ने कहा बिरसा सोय को कोल्हान प्रमंडल प्रभारी बनाए जाने से हम युवाओं में एक नहीं जोश उमड़ पड़ी है हमें विश्वास है कि निकट भविष्य में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करेंगे। बैठक में मुख्य रुप से शंकर बेसरा, सकरी दोंगो, अजीत कंडेयंग,बिरसा पाहन, अशोक मुंडरी, मोहन सिंह होनहागा, श्री लाल तियु, सुमन तियु, नारायण कंडेयंग, चारू चरण बोदरा, संजय मेलगंडी, पिकू बोदरा, बगराय मुंडा, जादू मुंडा उपस्थित थे।