सेवानिवृत्त शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान
सेवानिवृत्त शिक्षक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे अंर्तगत सीनी व गम्हरिया के बीच बीरबांस रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर एक शव पड़ा था। इसकी पहचान सरायकेला के 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर षाड़ंगी के रूप में की गई।
रेलवे ट्रैक पर शव पड़े रहने की सूचना पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक कुछ माह से मानसिक तनाव से ग्रस्त थे। परिजनों की मानें तो शनिवार को वे अचानक घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन किया गया पर कहीं पता नहीं चला। रविवार को पुलिस ने एक शव बीरबांस के समीप रेलवे ट्रैक पर बरामद किया। जिसका गर्दन धड़ से अलग था। इसकी पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर षाड़ंगी के रूप में हुई। मृतक शिक्षक का सिर धड़ से अलग हो गया था। सेवानिवृत्त शिक्षक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सेवानिवृत्त शिक्षक मुरली षाड़ंगी की आत्महत्या करने की खबर से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ रथ, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, अधिवक्ता आसीत सारंगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव सहित कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटने के संबंध में जानकारी हासिल करते हए दुख प्रकट किया। पोस्टमार्टम हाउस से शव को घर खरसावां ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं रहने के कारण दो घंटे शव पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा रहा। बाद में एक निजी वाहन से शव को ले जाया गया। अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों में आक्रोश दिखा।