ताजी बाबा के मजार के फर्श की ढलाई
सीनी: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कमलपुर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ प
सीनी: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कमलपुर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ प्रधान के सहयोग से हबीबुल्ला शाह उर्फ ताजी बाबा के मजार के फर्श की ढलाई हुई। ढलाई का कार्य आरंभ करने के पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ प्रधान ने बाबा के मजार पर चादरपोशी की। इस मौके पर मौलाना मुस्लिम रजा ने फातिया दरुद के साथ अमन-चैन व मगफरत की दुआ मांगी। खादिमे मजार मोहम्मद सिराज ने बताया कि ताजी बाबा ताजुद्दीन बाबा के वंशज हैं। वे जमशेदपुर से कमलपुर आए थे और ताजुद्दीन बाबा के कारनामों को फैलाने लगे। 5 मार्च 1981 को उन्होंने पर्दा लिया और गांव में ही उनका खाके सुपुर्द कर मजार बनाया गया। प्रतिवर्ष 5 मार्च को मजार में सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है। मो. सिराज ने कहा कि फर्श कच्चा होने के कारण लोगों को यहां र्का तरह की परेशानी हो रही थी। मेघनाथ प्रधान ने अपने सहयोग से फर्श की ढलाई कराई जिसके लिए गांव के लोग उनके शुक्रगुजार है। ढलाई कार्य में गांव के सदर अख्तर आलम, शेख मुख्तार, मो याहुद, मुमताज, बबलू, मो खुर्शीद व मो इब्राहिम समेत काफी संख्या में गांव के लोग व बच्चों ने भाग लिया।