31 जनवरी के पहले कभी भी आ सकती है सर्वेक्षण टीम
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेहतर अंक लाने की जद्दोजहद जारी
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में बेहतर अंक लाने की जद्दोजहद जारी है। इस बार रैंक में सुधार को लेकर नगर निगम दावा भी कर रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में 4 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ -सफाई अभियान चलाए जाने का दावा नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में निगम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता एप से संबंधित शिकायत मिलने के बाद उसका त्वरित समाधान किया जा रहा है।
जानकारों की माने तो नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लाट नहीं होने से अंक का कटना तय है। नगर निगम के गठन के बाद ठोस कचरा प्रबंधन के लिए ट्रासफर स्टेशन निर्माण नहीं हो पाया है जबकि इसके लिए जमीन का चयन किया जा चुका है।
गत वर्ष देश में मिला था 64 और राज्य में सातवा स्थान
साल 2018 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम को देशभर में 64 अंक प्राप्त हुआ था जबकि झारखंड में सातवा रैंक आदित्यपुर नगर निगम ने हासिल किया था। जबकि इस बार नगर निगम अपने रैंक में सुधार की तैयारियों में जुटा है। वही इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 31 जनवरी से पहले टीम कभी भी आ सकती है।