Move to Jagran APP

खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी के ईस्ट जोन के सदस्य बने सुमंत

खरसावां के सुमंत चंद्र मोहंती को केंद्रीय युवा कार्य मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी में ईस्ट जोन का सदस्य बनाया गया है। संबंधित कमेटी झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश व ओडिशा में ग्रास रूट स्तर पर उयीदमान आर्चेरी खिलाडियों को तरासने का काम करेगी..

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST)
खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी के ईस्ट जोन के सदस्य बने सुमंत

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के सुमंत चंद्र मोहंती को केंद्रीय युवा कार्य मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी में ईस्ट जोन का सदस्य बनाया गया है। संबंधित कमेटी झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व ओडिशा में ग्रास रूट स्तर पर उयीदमान आर्चेरी खिलाडियों को तरासने का काम करेगी। रविवार को इस उपलब्धि के बाद सुमंत मोहंती ने केंद्रीय मंत्री सह आर्चेरी एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा से मुलाकात की और तीरंदाजी के क्षेत्र में आगामी कार्य योजना पर चर्चा की। सुमंत मोहंती की इस उपलब्धि पर झारखंड आर्चेरी एसोसिएशन की सचिव पूर्णिमा महतो, सरायकेला-खरसावां आर्चेरी एसोसिएशन की अध्यक्ष मीरा मुंडा, उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मंगल सोय, तीरंदाजी कोच बीएस राव, हिमांशु महंती आदि ने बधाई दी है। वर्तमान में सुमंत मोहंती सरायकेला-खरसावां जिला आर्चेरी एसोसिएशन के सचिव, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष व आर्चेरी एसोसिएशन आफ इंडिया के संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं। ज्ञात हो कि कि सुमंत चंद्र मोहंती ने सरायकेला-खरसावां आर्चेरी एसोसिएशन के सचिव के रूप मे 2004 से कार्य करना शुरू किया था। केंद्रीय मंत्री सह आर्चेरी एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा व सरायकेला-खरसावां आर्चेरी एसोसिएशन की अध्यक्ष मीरा मुंडा के सहयोग से सरायकेला-खरसावां जिला में तीरंदाजी को स्थापित करने में सुमंत मोहंती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिले में 150 से अधिक राष्ट्रीय व दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूजा आराधना के साथ संपन्न हुई मां गंगा पूजनोत्सव : मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ा कांकड़ा गांव में आयोजित तीन दिवसीय मां गंगा पूजनोत्सव का रविवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर नवयुवक आदिवासी कल्याण समिति बड़ा कांकड़ा व राधाकृष्ण गंगा क्लब के पूजा मंडपों में विशेष पूजा-पाठ व विश्व शांति के लिए हवन किया गया। दर्जनों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख, शांति व समृद्धि के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सात दिवसीय पूजनोत्सव को तीन दिवसीय पूजनोत्सव कार्यक्रम में परिवर्तित किया गया था। तीन दिवसीय पूजनोत्सव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन कर पूजा संपन्न कराया गया। इसके बाद कलश विसर्जन व भव्य शोभायात्रा के साथ मां गंगा को विदाई दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.