छात्र-छात्राओं ने बीडीओ व बीईओ को सौंपा ज्ञापन
संसू, तिरुलडीह : कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुकड़ू एसएमएम उच्च विद्यालय व उच्च विद्याल
संसू, तिरुलडीह : कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुकड़ू एसएमएम उच्च विद्यालय व उच्च विद्यालय ईचाडीह के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जाफर हसनात व प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी सुरेश प्रसाद को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में समयानुसार पुस्तक वितरण, अनुपात के मुताबिक शिक्षक, स्कूल में कक्षावार भवन, प्रयोगशाला, शौचालय, चारदीवारी सहित 11 सूत्री मांग शामिल है। छात्रों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम को सार्थक कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग अधिकारियों से की है।
टेंगाडीह व लुपूंगडीह पंचायत के लोगों ने भरा पेंशन फॉर्म
नीमडीह : प्रखंड के क्षेत्र के टेंगाडीह एवं लुपूंगडीह पंचायत भवन में गुरुवार को लगे कैंप में लोगों से पेंशन फॉर्म लिए गए। लुपूंगडीह पंचायत भवन में इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन के लिए 15, विधवा पेंशन के लिए पांच, समाजिक सुरक्षा पेंशन में एक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन के लिए एक, आदिम जनजाति पेंशन के लिए, राज्य विधवा सम्मान सुरक्षा पेंशन के लिए एक आवेदन मिला। टेंगाडीह पंचायत में वृद्धा पेंशन के लिए सात, विधवा पेंशन के लिए तीन समेत अन्य पेंशन मद में पचास आवेदन मिले। मौके पर टेंगाडीह पंचायत के मुखिया बालिका देवी एवं लुपूंगडीह पंचायत के उपमुखिया कलीपद गोप मौजूद थे।
ईचागढ़ में महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन
संसू, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर गाव में गुरुवार को आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन मुखिया पंचानन पातर ने किया। जेएस एलपीएस के को-आर्डिनेटर राज किसन हेम्ब्रम ने महिलाओं के स्वावलंबी होने के बारे में जानकारी दी। मौके पर सुकेशी नायक, सेफाली महतो, सुषमा गोप, मुक्ता देवी, शाति, गायत्री देवी, श्रीराम सिंह मुंडा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
किसान मित्रों को दी गयी जैविक खेती करने की सलाह
ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के रूगड़ी व नवाडीह गाव में महिला समिति द्वारा जैविक खाद से की गई सब्जी की खेती को देखने नीमडीह प्रखंड के किसान मित्रों का जत्था गुरुवार को पहुंचा।
झरखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के सीआरपी ताराचंद शाह ने किसान मित्रों को बताया कि आलू, टमाटर, गोभी व मक्के की खेती में सिर्फ जैविक खाद का उपयोग किया गया है। उन्होंने रसायनिक और जैविक खाद से पैदावार के अंतर के बारे में भी जानकारी दी। कीट-पतंगों से फसल की सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि कीट-पतंग, पक्षी से फसल को बचाने के लिए खेत में पीला प्रपंच बनाया गया है। इस दौरान मालती महतो, द्वारिका सिंह मानकी, सुबोध कालीन्द्र, सायनो कुमारी, सुमित्रा, दीक्षा, पुनम देवी, त्रिलोका, रेखा देवी अन्य मौजूद थे।
चांडिल स्टेशन से पांच अवैध हॉकर को आरपीएफ ने पकड़ा
नीमडीह : चाडिल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुरुवार को अभियान चलाकर पांच अवैध हॉकर को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए आरपीएफ के राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हॉकरों को जमशेदपुर कोर्ट भेजा गया है।
बीडीओ ने किया डीलर के विरुद्ध शिकायत की जांच
संवाद सूत्र, पटमदा : प्रखंड सभागार में गुरुवार को 2013 के सुखाड़ प्रभावितों व डीलर को हस्ताक्षर सत्यापन के लिए बुलाया गया था। जहां मात्र आठ लाभुकों के ही हस्ताक्षर सत्यापन डीलर के चावल निर्गत पंजी से हो पाया। प्रभावितों की अनुपस्थिति को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने अगले सप्ताह गांव में जाकर मामले की जांच करेंगे। हालांकि बेलडीह महिला समूह की संचालिका सावित्री महतो ने कहा की सभी प्रभावितों को सुखाड़ के तहत मिलने वाला चावल दिया गया है।
मालूम हो कि आरटीआई कार्यकर्ता मदन महतो ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार को बेलडीह के डीलर सावित्री महतो द्वारा संचालित बेलडीह महिला समूह पर सुखाड़ प्रभावितों के बीच अनाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। मदन महतो के अनुसार वर्ष 2013 में सुखाड़ प्रभावित के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा 38 क्विंटल 60 किलो चावल मिला था। जिसमें प्रति लाभुक 70 किलो चावल देने का आदेश था। जो किसी को नहीं दिया गया। इस बाबत मदन महतो ने उपायुक्त से सात नवंबर को शिकायत किया। इसके बाद उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जाच का आदेश दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एक जांच टीम गठित की जिसमें पटमदा प्रखंड विकास पदाधिकारी शकराचार्य समाद व आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप साह को रखा गया। गुरुवार को जांच टीम ने बेलडीह महिला समूह की संचालिका सावित्री महतो समेत प्रभावित को जांच के लिए प्रखंड कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान सभागार मे बीडीओ शकराचार्य समाद, एमओ प्रदीप साह, दगरीगोड़ा ग्राम प्रधान शभु दास व दर्जनों लाभुक उपस्थित थे।
बाल संरक्षण को लेकर तिरुलडीह में बैठक
तिरुलडीह : कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को एक दिवसीय इंटर जेनेरेशनल मीटिंग का आयोजन किया गया। टेक्नोलॉजी रिसोर्स कम्यूनिकेशन एंड सर्विस सेंटर की ओर से आयोजित मीटिंग में बच्चों के अधिकार, बाल श्रमिक, बाल विवाह, बाल सुरक्षा समिति के गठन पर विचार विमर्श किए गए। बैठक में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, महिला पर्यवेक्षिकाएं, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, डॉ सुरेश साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे।
कुकड़ू पंचायत भवन परिसर में बंटा पंपसेट
तिरुलडीह : कुकड़ू पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को 74 किसानों को भूमि संरक्षण विभाग के सौजन्य से अनुदान राशि पर पंपसेट का वितरण किया गया। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी धनीराम महतो ने कहा की सिंचाई के लिए किसानों को अनुदानित राशि पर पंपसेट दिया जा रहा है व बचे अन्य किसानों को भी आवेदन आने पर पंप सेट दिया जाएगा। मौके पर धनंजय कुमार, चेतलाल कुमार दानी सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
पटमदा लैम्पस में बीसीओ ने किया धान क्रय केंद्र का शुभारंभ
पटमदा : पटमदा लेम्पस में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रदीप साह ने गुरुवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि धान की कीमत प्रति क्विंटल 1750 रुपये तय की गयी है इसके साथ ही किसानों को पंद्रह दिनों के अंदर भुगतान किया जाएगा। उन्होंनें किसानों से बंगाल के धान पायकारो से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि वे अपने धान को क्रय केन्द्र में ही लाकर बेचे।