Move to Jagran APP

राजस्व कर्मियों का बेमियादी हड़ताल जारी

झारखंड राज्य भूमि सुधार राजस्व उप निरीक्षक संघ अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर 20 दिनों से हड़ताल पर हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 06:33 PM (IST)
राजस्व कर्मियों का बेमियादी हड़ताल जारी
राजस्व कर्मियों का बेमियादी हड़ताल जारी

जागरण संवाददाता, सरायकेला : झारखंड राज्य भूमि सुधार राजस्व उप निरीक्षक संघ अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर 26 नवंबर से हड़ताल पर हैं। संघ द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना कार्यक्रम जारी है। राजस्व उपनिरीक्षकों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400 करने, राजस्व सेवा प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, क्षेत्र भ्रमण के लिए दो पहिया वाहन, हल्का इकाई का पुनर्गठन करने, लंबित मांगो को शीघ्र पूरा करने व लैपटॉप एवं नेट खर्च सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है।

loksabha election banner

शनिवार को धरना स्थल पर संघ के जिलाध्यक्ष विनय ¨सह ने बताया कि भूमि राजस्व निबंधन मंत्री अमर बाउरी के साथ सात मार्च 2017 को समझौता हुआ था। इसमें इन मांगो पर सहमति बनी थी। मंत्री ने सभी मांगो को पूरा करने की बात कही थी, लेकिन समझौता हुए डेढ़ साल बीत गए। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण सभी कर्मी हड़ताल पर हैं। पूरे जिले में 22 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कार्यों के निष्पादन में असर पड़ रहा है।

विधायक को सौंप चुके हैं मांग पत्र

राजस्व कर्मचारियों ने मांगो को लेकर सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन व खरसावां विधायक दशरथ गागराई को भी मांग पत्र सौंप चुके हैं। हड़ताल में जिलाध्यक्ष विनय ¨सह, हिम्मत लाल महतो, धर्मेन्द्र महतो, राजेश्वर पंडित, विनोद ओझा, चक्रधर महतो, सुरजीत सरकार, मनभोला तिवारी, अनिल प्रमाणिक व बलराम कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.