हाथरस घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : प्रेमेंद्र मिश्रा
मंगलवार को कुचाई में युवा कांग्रेस ने हाथरस घटना के विरोध में मौन सत्याग्रह किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या व तानाशाही रवैया अपनाने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस के अधिकारों का हनन करने के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की..
संवाद सूत्र, खरसावां : मंगलवार को कुचाई में युवा कांग्रेस ने हाथरस घटना के विरोध में मौन सत्याग्रह किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या व तानाशाही रवैया अपनाने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस के अधिकारों का हनन करने के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर अध्यक्ष मधुसूदन प्रमाणिक, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार तांती, बबलू मुंडा, मनसा सिंह मुंडा, डोबरो सिंह मुंडा, चंद्रशेखर सरदार, गोरा सरदार, कालीचरण सिंह मुंडा, शिव शंकर सरदार, अमर सिंह गागराई, अजंबर लोवादा, बुबाई मुंडा, राजेश गगराई, जयसिंह सोय, शंकर सरदार, देवी मुंडा, नंदलाल सामड, लखीराम मुंडा, विकास सामड, राजेश सोय, भगवान डांगील, सुखलाल मुंडा, जोकालाल दिग्गी, चंपाय मुंडा, राय सिंह मुंडा, विजय मेलगांडी, कृष्णचंद्र दिग्गी, वीर सिंह गागराई, बबलू सिंह खत्री, धर्म सिंह दिग्गी, मुचिराय हेंब्रम, सोयरा मुंडा समेत कई युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।