Move to Jagran APP

खरसावां में झंडा उखाड़ने को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

-भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में की तोड़फोड़ समर्थकों को पीटा। - कांग्रेस कार्यक

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 06:32 AM (IST)
खरसावां में झंडा उखाड़ने को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े
खरसावां में झंडा उखाड़ने को लेकर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में की तोड़फोड़, समर्थकों को पीटा

loksabha election banner

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा चुनावी कार्यालय का झंडा उखाड़ फेंकने का आरोप

- थाने में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी जागरण संवाददाता, सरायकेला : खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के कलिया डुंगरी में झंडे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ही दलों ने एक दूसरे के खिलाफ खरसावां थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना एक मई, बुधवार की है। कालिया डुंगरी चौक स्थित भाजपा कार्यालय के सामने लगे पार्टी के झंडे को उखाड़ दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दोषी माना। इसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता दिन के साढ़े तीन बजे के आसपास कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर झंडा उखाड़ने का आरोप लगाते हुए जवाब तलब करने लगे। वाद-विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए। टेबल और कुर्सियां तोड़ दी गई। कार्यालय में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश आचार्य को खींचकर कार्यालय से बाहर लाकर लाठी-डंडा से पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर केदार दास के साथ भी लाठी-डंडा से मारपीट की गई। इस दौरान कार्यलय में बैठे अन्य कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने का विरोध किया तो उनकी भी पिटाई की गई।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपाइयों ने राकेश आचार्य, संतोष कुमार आचार्य, गुरुप्रसाद दास, भागीरथी महतो, अमूल्य महतो, मनसा टुडू, लोधो तियू, बानेश्वर महतो, इरफान अंसारी व प्रफुल्ल महतो के साथ मारपीट की। जाते-जाते भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय दोबारा खोलने पर जान से मारने की धमकी देते गए। इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कु ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें सुभाष आचार्य, कृष्णा दास, अभिषेक आचार्य, मनोज महतो, अक्षय कांत महतो व मोटू महतो और उनके साथियों को आरोपित बनाया गया है।

दूसरी ओर भाजपा गम्हरिया पश्चिम के प्रखंड विमल कुमार ने भी थाने में गठबंधन के कांगेस प्रत्याशी के कार्यकर्ता पर चुनावी कार्यालय में लगे पार्टी का उखाड़ कर फेंकने का मामला दर्ज करया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कु ने बताया कि मारपीट की जानकारी पौने चार बजे थाना प्रभारी को दी, लेकिन थाना प्रभारी पांच बजे के बाद पहुंचे तब तक भाजपा कार्यकर्ता गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ मार-पीट कर चले गए थे। किस्कु ने कहा कि अगर चौबीस घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रशासन के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की जाएगी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.