डीएसई ने 13 शिक्षकों का वेतन रोका
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खालखो ने शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खालखो ने शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड के छह विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 13 शिक्षकों का अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी। डीएसई नीमडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय आदरडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुंडरु, प्राथमिक विद्यालय जुगीलौंग, उत्क्रमित विद्यालय बांदु, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरियार एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
डीएसई ने बताया कि उमवि हुंडरु में चखना पंजी मार्च तक अद्यतन था परंतु एसएमसी की बैठक नियमित एवं सही नहीं मिला। क्रय समिति का गठन नहीं किया गया है और बिना क्रय समिति में पारित किए पोशाक एवं डेस्क की खरीदारी की गई है। साढ़े आठ बजे तक हाजरी नहीं ली गई थी और शौचालय गंदा पाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय व्यवस्थित नहीं पाया गया जिसके कारण नीधु ¨सह सरदार, त्रिलोचन सिहं मुंडा, सुनिता कुमारी, रेखा रानी कुमारी, राजेश कुमार झा व प्रदीप कुमार प्रमाणिक समेत छह शिक्षकों का विद्यालय व्यवस्थित होने तक वेतन रोक दिया गया। डीएसई ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जुगीलौंग में एसएमसी की बैठक नियमित नहीं की जाती है तथा क्रय समिति का गठन नहीं किया गया है। परीक्षा के दिन बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। शिक्षक लक्ष्मण मुर्मू व कालीपद गोप का अगले आदेश तक वेतन स्थगित कर दिया गया। फूलमनी खालखो ने बताया कि उमवि बांदू में एसएमसी की बैठक नियमित नहीं की जाती है। विद्यालय का संचालन व्यवस्था सही नहीं पाई गई। मध्याह्न भोजन की संचालन व्यवस्था में गड़बडी पाई। पोशाक की गुणवत्ता खराब मिली। उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक शिक्षक बुद्धेश्वर महतो, मो. जलील शेख, सुनीता महतो, सनत कुमार महतो व वृंदावन मंडल का वेतन स्थगित कर दिया गया। अन्य तीन विद्यालयों की स्थिति संतोष जनक पाई गई।