संगठन को आगे बढ़ाने में सबका सहयोग जरूरी : शिक्षक संघ
संवाद सूत्र, खरसावां : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ खरसावां इकाई के तत्वावधान में आकर्षणी वि
संवाद सूत्र, खरसावां : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ खरसावां इकाई के तत्वावधान में आकर्षणी विश्रामागार में शिक्षक मिलन समारोह सह वन भोज का आयोजन किया गया। इसमें जिला एवं प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने कहा कि शिक्षक संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे आएं एवं उसे आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें। संगठन अपना काम कर रही है। आगे जो भी जरूरी होगा वह काम संगठन करता रहेगा। संगठन का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही जिला शिक्षा अधीक्षक से ग्रेड वन एवं दो की प्रोन्नति मामले में हो रही देरी को लेकर मिलेगा। ग्रेड-4 की वर्तमान स्थिति तक पहुंचाने में भी संगठन की अहम भूमिका रही है। खरसावां प्रखंड में वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। कहा कि शीर्षस्थ पदाधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
समारोह को संगठन के जिला पदाधिकारी मानिक ¨सह, चंद्रमोहन चौधरी, मनोज ंिसह, कोल्हान प्रमंडल के अश्विनी मिश्रा जी के अलावे शैलेश तिवारी प्रखंड अध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए शिक्षकों को अपने अधिकार के प्रति सचेत रहने को कहा। सभी शिक्षकों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और आगे भी संगठन से जुड़े रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अब्दुल माजिद खान, जिला संयुक्त सचिव, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कवि अखलाक जमशेदपुरी, मो. नसीमुद्दीन एवं अमरेश कुमार द्वारा बीच-बीच में कविताओं की प्रस्तुति होते रही। कार्यक्रम में अजीत कुंभकार, दिनेश दास, प्रताप मिश्र, संजीव महतो, मिलन महतो, सुमन साथुवा, विरो•ा पति, सुराय हासदा, मंजूलता मिश्र के अलावे बहुत सारे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे ।