विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरायकेला में मनसा मूर्ती विसर्जन के बाद पिता-पुत्र में विवाद, बेटे ने धारदार हथियार से काटकर ली पिता की जान

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:50 AM (IST)

सरायकेला के धातकीडीह गांव में मनसा प्रतिमा विसर्जन के बाद हुए घरेलू विवाद में बेटे अर्जुन नायक ने अपने पिता ...और पढ़ें

बेटे ने धारदार हथियार से काटकर ली पिता की जान (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बेटे ने धारदार हथियार से काटकर ली पिता की जान (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

संवाद सूत्र, खरसावां। सीनी ओपी क्षेत्र (सरायकेला) के धातकीडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी। मामूली घरेलू विवाद के बाद बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 

धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला किया

जानकारी के अनुसार, सोमवार को देर रात मनसा प्रतिमा विसर्जन के बाद सरायकेला के धातकीडीह गांव अशोक नायक (58) का किसी बात को लेकर अपने बेटे अर्जुन नायक के साथ विवाद हुआ। 

विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे अर्जुन नायक ने धारदार हथियार से अपने पिता अशोक नायक पर हमला कर दिया। हमले में अशोक नायक की मौत हो गई। इसके बाद अशोक नायक के शव को घर के आंगन में ही छोड़ कर अर्जुन नायक फरार हो गया। 

भावित ठिकानों पर तलाश की जा रही

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।