सात को गया लकड़ी बेचने, नौ को मिली कीचड़ से सनी लाश
जेएनएन, सरायकेला/खरसावां : सात जनवरी को लकड़ी बेचने कुचाई बाजार गए 50 वर्षीय लखन मुंडा की नौ जनवरी को कुचाई थाना क्षेत्र के मेरमजंगा गाव के पाडुदा टोला में लाश मिली है।
जेएनएन, सरायकेला/खरसावां : सात जनवरी को लकड़ी बेचने कुचाई बाजार गए 50 वर्षीय लखन मुंडा की नौ जनवरी को कुचाई थाना क्षेत्र के मेरमजंगा गाव के पाडुदा टोला में लाश मिली है। अपराधियों ने पत्थर से कूचकर उसके हत्या कर दी और कीचड़ से सनी लाश बरामद हुई है। मामला सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि सात जनवरी को लखन मुंडा अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बेचने के लिए बाजार आया हुआ था। लकड़ी बेचने के बाद बाजार से बतख समेत मागे पूजा का सामान खरीद कर पत्नी को सवारी गाड़ी से घर भेज दिया। उसने पीछे से आने की बात कही।
देर शाम तक जब लखन घर नहीं लौटा तो दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लखन की खोज शुरू कर दी। नौ जनवरी को खोजबीन के दौरान मेरमजंगा गाव के पास स्थित एक झरने के बगल में बतख मिली। यह वहीं बतख था। जिसे लखन मुंडा ने कुचाई बाजार से खरीदा था। इसके बाद परिजनों को संदेह हुआ कि पास पास में ही लखन होगा। इसके बाद परिजनों ने कुचाई पुलिस के मदद से खोजबीन तेज कर दी। इसी दौरान लखन मुंडा का कीचड़ से सना हुआ लाश झरने के स्थित एक खेत पर मिला। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कुचाई थाना पहुंची। कुचाई थाना प्रभारी राउतु होनहागा ने बताया कि मृतक के शरीर पर घाव के कुछ निशान मिले है। उन्होंने संभावना व्यक्त किया है कि किसी ने पत्थर से कूच कर लखन की हत्या कर दी गई है। मृतक के पूत्र बिरसा मुंडा के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राउतु होनहागा ने बताया कि पुलिस इस मामले की जाच कर रही है।