सरायकेला एसडीओ ने ग्रहण किया पदभार
सोमवार को सरायकेला खरसावां जिले के सदर अनुमंडलाधिकारी के रूप में रामकृष्ण कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लॉ एंड आर्डर व कोरोना से संबंधित विषयों पर बैठक भी की..
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 01:41 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 01:41 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सोमवार को सरायकेला खरसावां जिले के सदर अनुमंडलाधिकारी के रूप में रामकृष्ण कुमार ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पदाधिकारियों के साथ लॉ एंड आर्डर व कोरोना से संबंधित विषयों पर बैठक भी की। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना वायरस का रोकथाम पहली प्राथमिकता है। आम लोग मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके लिए जागरुकता अभियान के साथ सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का भी प्रयास होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें