विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रशासन का बड़ा फैसला: रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:07 PM (IST)

सरायकेला में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें रात 10 ...और पढ़ें

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक।

  2. रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध।

  3. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात।

जासं, सरायकेला। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। 

 
अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
 

रात 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध 

ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने डीजे संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 
 
एसडीओ ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी पूजा पंडाल, आयोजन स्थल या सार्वजनिक स्थान पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। 
 
सभी पूजा समितियों को निर्धारित समय सीमा और मानक ध्वनि स्तर का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
 

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल होगा तैनात 

त्योहार के दौरान भीड़ नियंत्रण, जुलूस और विसर्जन मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रहेगी। 
 
बैठक के दौरान अधिकारियों ने इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त निगरानी की बात कही और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर एसडीपीओ, स्थानीय थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।