Move to Jagran APP

मत्स्य अधिकारी पर हमला के विरोध में कलमबंद हड़ताल

जिला मत्स्य कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को कलमबंद हड़ताल किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 06:31 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 06:32 AM (IST)
मत्स्य अधिकारी पर हमला के विरोध में कलमबंद हड़ताल
मत्स्य अधिकारी पर हमला के विरोध में कलमबंद हड़ताल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला मत्स्य कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को रामगढ़ जिला मत्स्य कार्यालय के मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला के विरोध में एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया। जिला मत्स्य कार्यालय के कर्मचारी मिथुन माझी ने बताया कि जिला मत्स्य कार्यालय रामगढ़ के मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इसके विरोध में झारखंड राज्य मत्स्य कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष डीडी दास एवं महामंत्री सुदेश कुमार के आह्वान पर घटना के विरोध स्वरुप मंगलवार को जिला मत्स्य कार्यालय सरायकेला-खरसावां के सभी अराजपत्रित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल किया। मंगलवार को कार्यालय में काम-काज ठप रहा। उन्होंने कहा कि जब तक हमला करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं होती है, आंदोलन जारी रहेगा। कलमबंद हड़ताल के दौरान कर्मचारी व अधिकारी धरना पर बैठे। हड़ताल में मिथुन मांझी, कंदन हेम्ब्रम, अपराजिता, गुरुचरण गोप, गोपाल महतो आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.