Move to Jagran APP

बोंबोंगा नदी में डूबने से महिला की मौत

राजनगर थाना क्षेत्र के बोबोंगा नदी की तेज धार में बहकर गीता महतो की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 06:31 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:33 AM (IST)
बोंबोंगा नदी में डूबने से महिला की मौत
बोंबोंगा नदी में डूबने से महिला की मौत

संवाद सूत्र, राजनगर : राजनगर थाना क्षेत्र के बोबोंगा नदी की तेज धार में बहकर गीता महतो (55) नाम की एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार करीब तीन बजे की है। डूबने के बाद गीता का शव पत्थर के नीचे कहीं फंस गया। इससे काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीण उसके शव को खोज नहीं पाए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद रविवार को गीता महतो का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के नाजिर महतो की पत्नी गीता महतो गेंगरुली गांव आई थी। यहां विभीषण महतो के घर में क्रियाकर्म हो रहा था। इसके लिए गांव की महिलाएं बोबोंगा नदी में खैरकोचा पुलिया के समीप स्नान कर रही थीं। इसी दौरान गीता महतो तेज धार में बह गई और नदी में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.