जमशेदपुर की धरती में छिपी है प्रतिभा : डॉ. संजय पंकज
संसू, आदित्यपुर : जमशेदपुर की धरती में काफी प्रतिभा छिपी हुई है इन्हें एक बेहतर प्लेटफाम
संसू, आदित्यपुर : जमशेदपुर की धरती में काफी प्रतिभा छिपी हुई है इन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म की जरूरत है। यह बात गुरुवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद संगठन मंत्री डॉ. संजय पंकज ने आदित्यपुर स्थित मंजू ठाकुर के आवास पर आयोजित साहित्यक संध्या के मौके पर की। उन्होंने कहा कि संगठन साहित्यक क्षेत्र में लगातार विकास का प्रयास कर रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हों इसके लिए मुहिम चलाया जा रहा है। मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संचालक अभय सांमत, महानगर संघ चालक नटराजन, साहित्यक परिषद जमशेदपुर की संरक्षक मंजू ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर के ईकाइ का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक मंजू ठाकुर, जयंत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री, उमा सिंह किसलय, अध्यक्ष, शैलेंद्र पांडे शैल उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा, डॉ. मनीला कुमारी, सह सचिव शशि ओझा, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार, प्रेस प्रवक्ता सूरज सिंह राजपूत आदि को बनाया गया। आगामी 29 एवं 30 दिसम्बर को ओडिशा के झारसुगड़ा में दो दिवसीय साहित्यक समारोह की जानकारी दी गयी।