कर्नल आरपी सिंह बने पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष
संसू., आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित भाटिया बस्ती में रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण संघ का चुनाव
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 06:40 PM (IST)
संसू., आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित भाटिया बस्ती में रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण संघ का चुनाव संघ के कार्यालय में हुआ। सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा संघ में शैलेंद्र सिंह, पीके सिंह, बीरबल सिंह, अखिलेश कुमार को उपाध्यक्ष, हीरालाल पांडे को महासचिव, अभय कुमार पांडे, सचिव, राम जतन तिवारी अतिरिक्त सचिव, सोनेलाल कोषाध्यक्ष, जेबी सिंह उपकोषाध्यक्ष, राजेश कुमार प्रवक्ता, एमएम सिंह, राजीव कुमार, सुधीर कुमार सिंह, के सुंडी को उपसचिव बनाया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिव अभय पांडे ने किया। के द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों ने आदित्यपुर नगर निगम से होल्डिंग टैक्स माफ करने की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें