Move to Jagran APP

घायल युवकों की एसपी महथा ने बचाई जान, पहुंचाया अस्पताल

रविवार देर रात चाईबासा एसपी इंद्रजीत महथा ने घायल व्यक्ति की जान बचाकर ना केवल एक मिसाल पेश की है बल्कि जिदगी को बचाने के लिए हर कोई कितनी मदद कर सकता है उसका भी संदेश दिया। एसपी ने घायल को अपने गनमैन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज करने के बाद उसे जमशेदपुर रेफर किया गया। चंदन बोदरा को सदर अस्पताल से जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 07:57 PM (IST)
घायल युवकों की एसपी महथा ने बचाई जान, पहुंचाया अस्पताल
घायल युवकों की एसपी महथा ने बचाई जान, पहुंचाया अस्पताल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : रविवार देर रात चाईबासा एसपी इंद्रजीत महथा ने घायल व्यक्ति की जान बचाकर ना केवल एक मिसाल पेश की है, बल्कि जिदगी को बचाने के लिए हर कोई कितनी मदद कर सकता है, उसका भी संदेश दिया। एसपी ने घायल को अपने गनमैन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज करने के बाद उसे जमशेदपुर रेफर किया गया। चंदन बोदरा को सदर अस्पताल से जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

रविवार को चाईबासा एसपी इंद्रजीत माहथा अपने परिवार के साथ टाटा से चाईबासा लौट रहे थे। इसी दौरान चाईबासा-टाटा मुख्यमार्ग पर सरायकेला थाना क्षेत्र के पठानमारा के पास उन्होंने सड़क हादसे में घायल दो युवकों को सड़क पर पड़ा देखा। तत्काल गाड़ी से उतरे और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक उमेश रजक ने बताया कि घायलों में सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। इससे दोनों की जान बच पाई। एक की हालत थोड़ी गंभीर है। इसलिए उसे जमशेदपुर रेफर किया गया। एसपी इंद्रजीत महथा अपने परिवार के साथ टाटा से चाईबासा लौट रहे थे। घायल आदेश बानरा पांड्राशाली के टाकरुगुटू गांव का रहने वाला है, जबकि चंदन बोदरा चक्रधरपुर का रहने वाला है। दोनों एक ही मोटरसाइकिल से टाटा जा रहे थे। जैसे ही वे दोनों पठानमारा पहुंचे सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.