Move to Jagran APP

राकेश मार्डी बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

संवाद सूत्र,राजनगर: साप्ताहिक हाट मैदान में शुक्रवार को राजद की सभी प्रकोष्ठों की बैठक जिला अध्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 05:50 PM (IST)
राकेश मार्डी बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

संवाद सूत्र,राजनगर: साप्ताहिक हाट मैदान में शुक्रवार को राजद की सभी प्रकोष्ठों की बैठक जिला अध्यक्ष गाजू साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजद की संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सर्वसहमति से राकेश मार्डी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वहीं गुंदा हेम्ब्रम को युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित पार्टी के प्रातीय महासचिव अर्जुन यादव एवं जिला अध्यक्ष गाजू साहू ने दोनों को माला पहनाकर स्वागत किया।

loksabha election banner

कार्यकत्र्ताओं को सबोधित करते हुए अर्जुन यादव ने कहा कि राजद गरीबों, शोषितों एवं दलितों की आवाज उठाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ 16 जुलाई को राजभवन का घेराव किया जाएगा। बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूजा टुडु, उपाध्यक्ष सकला मार्डी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान धर्मल मुर्मू, आकाश महतो, ओम प्रकाश मुर्मू, कुंवर मुर्मू, बानेश्वर बास्के, श्रवण मार्डी, गुरबा किस्कू, ठाकुर राम मुर्मू, नीमू टुडू, हरेकृष्णा पात्रो, सालखन मुर्मू, धर्म प्रकाश मुर्मू सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.